{"_id":"5b1acb574f1c1bfd6e8b6c6f","slug":"111528482647-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को होगा पीएसीएल निवेशकों का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को होगा पीएसीएल निवेशकों का सम्मेलन
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली।
ऑल इनवेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से पल्स एग्रोटेट कारपोरेट लिमिटेड के निवेशकों का महासम्मेलन होगा। सम्मेलन 10 जून रविवार को गांव खेड़ीकरमू स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के पास होगा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने जनपद के समस्त पीएसीएल पीड़ित निवेशकों एवं अभिकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन में पीएसीएल पीड़ितों के पैसे का भुगतान को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत के अलावा अन्य स्थानों के निवेशक भी शामिल होंगे। सम्मेेलन में प्रदेश अध्यक्ष एससी जैना, रणबीर चौहान, रविशंकर, महेंद्रपाल, सुनंदा आदि मौजूद रहेंगे।