{"_id":"5a8873224f1c1b2d068b7285","slug":"111518891810-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल, कॉलेज पहुंच विद्यार्थियों को किया जा रहा पॉलिटेक्निक के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल, कॉलेज पहुंच विद्यार्थियों को किया जा रहा पॉलिटेक्निक के प्रति जागरुक
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शामली। स्कूल और कॉलजों के छात्र-छात्राओं को पालीटेक्निक चलो अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। जिले में सात टीमें इस कार्य में लगाई गई हैं।
शासन ने छात्र-छात्राओं का रुख तकनीकी क्षेत्र में बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान की तर्ज पर पालीटेक्निक चलो अभियान योजना बनाई है। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों में कक्षा 10 और 12 वीं की परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। राजकीय महिला पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश पालीटेक्निक परीक्षा 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन निकले हुए है। जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी है। उन्होंने बताया कि पालीटेक्निक प्रचार प्रसार के लिए जनपद में सात टीमें गठित की गई है। शासन के निर्देश पर यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी टीमें जनपद के अलग अलग स्कूलों में पहुंचकर विवरण पुस्तिका, पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को पालीटेक्निक का आवेदन करने के लिए योग्यता, कैसे आवेदन किया जाएगा और आवेदन के लिए क्या क्या जरूरी है? के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है। डिप्लोमा करने के बाद किस किस क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं? इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद के 95 स्कूल और कॉलेजों में से करीब 30 स्कूलों के छात्र छात्राओं को पालीटेक्निक के बारे में जागरूक किया जा चुका है। इस दौरान टीम में ओपी सिंह, विपुल, सचिन, अदिति शामिल रहे।