{"_id":"59fb68bf4f1c1b97678b8d6a","slug":"111509648575-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में रालोद नहीं उतारेगी प्रत्याशी, अंजना को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में रालोद नहीं उतारेगी प्रत्याशी, अंजना को समर्थन
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष पद पर रालोद अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। रालोद नेताओं ने बैठक करके निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल को समर्थन दे दिया है।
बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंजना बंसल के पति राजेश्वर बंसल भी पूर्व में नगर पालिका चेयरमैन और विधायक रह चुके हैं। पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में राजेश्वर बंसल ने रालोद का साथ दिया था, जिसके चलते नगर पालिका चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों ने उनका साथ देने का निर्णय किया है। बैठक में पूर्व विधायक बलबीर सिंह, ऋषिराज राझड़, प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पति वाजिद अली, अनिल चौहान, डॉ. विक्रांत जावला, विकास धीमान, रजनीश कोरी, देवानंद गौड़, सुनील मलिक, सनोज चौधरी, पंकज कालखंडे, सोहनपाल कसेरवा, डाक्टर योगेश, राजन जावला, सरदार गुलाब सिंह और पंकज सरोहा आदि मौजूद रहे।