फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आज पूरा हो जाएगा शपथपत्रों का सत्यापन

आज पूरा हो जाएगा शपथपत्रों का सत्यापन

Thu, 17 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आज पूरा हो जाएगा शपथपत्रों का सत्यापन
ऊन/शामली।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर ग्रहण लग सकता है। शपथपत्रों का सत्यापन बृहस्पतिवार तक पूरा हो जाएगा, लेकिन पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव में शपथपत्र देने वाले 22 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नए शपथपत्र देकर नया पेंच फंसा दिया है।

दरअसल, ऊन ब्लाक प्रमुख मेमकला पत्नी कर्मवीर के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए ऊन ब्लाक क्षेत्र के 74 बीडीसी ने जिलाधिकारी को शपथपत्र दिए थे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इन शपथपत्रों का सत्यापन कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया था। बुधवार को शपथपत्रों के सत्यापन की तारीख तय की गई थी। इसके चलते बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने शपथपत्र देने वाले बीडीसी को बुलवाकर उनके अलग अलग हस्ताक्षर कराए, ताकि सत्यापन हो सके कि पूर्व में दिए गए शपथपत्र इन्हीं के हैं। बुधवार को एक महिला और 30 पुरुष बीडीसी ने जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष सत्यापन के लिए हस्ताक्षर का नमूना दिया। वहीं, पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव पर शपथपत्र देने वाले 22 बीडीसी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नए शपथपत्र देकर कहा कि उन्होंने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथपत्र नहीं दिया था, बल्कि उनसे किसी अन्य कार्य के लिए शपथपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे। उन्होंने कहा कि वह ब्लाक प्रमुख के खिलाफ नहीं हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि शपथपत्रों में बीडीसी के हस्ताक्षरों का सत्यापन बृहस्पतिवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी स्तर से होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed