{"_id":"610ed08a8ebc3e7380359c0e","slug":"11-complaints-resolved-in-the-complete-resolution-day-shamli-news-mrt5509200147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
कैराना संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुचे फरियादी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। तहसील सभागार कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें आईं। जिनमें से 11 शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।
कैराना तहसील सभागार कक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जमीनी विवाद, अवैध कब्जे हटवाने, राशन कार्ड बनवाने, जमीन का मुआवजा दिलवाने, फर्जी मुकदमे की जांच कराने, पानी की निकासी कराने व विद्युत विभाग से संबंधित कुल 46 शिकायतें आईं। जिनमें से 11 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, तहसीलदार राजकुमार भारती सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
पीड़ित परिवार ने पलायन की चेतावनी दी
कैराना। संपूर्ण समाधान दिवस में कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायजादगान निवासी दो महिलाओं के साथ ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने एसपी सुकीर्ति माधव को एक शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उनकी गली में ही कांधला थाने के हिस्ट्रीशीटर दो भाइयों के मकान हैं। आरोप है कि शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ने अपने शरीर पर चोटों के निशान बनाए और डॉक्टरी कराकर उनके विरुद्ध थाने पर झूठा प्रार्थनापत्र दिया है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सोनिया वर्मा, विनोद, मुकेश कुमार, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वृद्ध पर जानलेवा हमले के गवाहों को धमकाने का आरोप
कैराना। कस्बा एलम के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अनुराग पंवार ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसपी सुकीर्ति माधव को एक शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि गत 24 मई को उनके पड़ोसियों ने घर में घुसकर उसके पिता अजय पाल सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। कांधला थाने पर आरोपी पवन, अमित व अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पवन को जेल भेजा था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपी अब फर्जी मेडिकल कराकर उनके विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। मुकदमे में मौजूद गवाहों को धमका कर गवाही न देने की धमकी दी जा रही है। एसपी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ट्रांसफार्मर बदलवाने की लगाई गुहार
कैराना। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान अपने चचेरे भाई किसान जाखिर के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जिला महामंत्री ने डीएम जसजीत कौर को अपनी लेटर पैड पर एक शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि दो अगस्त को उसके चचेरे भाई के खेत का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायत उन्होंने विद्युत निगम के एसडीओ, जेई व एक्सईएन शामली से भी की थी, लेकिन अधिकारियों ने बिल बकाया होने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने से मना कर दिया। जाखिर ने वर्ष 2020 में अपने खेत का सारा गन्ना थानाभवन मिल में डाल रखा है। जिसका आज तक एक रुपये का भी पेमेंट नहीं हुआ है। उन्होंने गुहार लगाई कि ट्रांसफार्मर बदलवाया जाए या फिर थानाभवन चीनी मिल से गन्ने का पेमेंट कराया जाए।
---------
ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी के रुपये न देने का आरोप लगाया
मोहल्ला ईदगाह निकट चांद मस्जिद निवासी यूनुस ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिला अधिकारी जसजीत कौर को प्रार्थनापत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार और दामाद के साथ दो साल से कांधला थाना क्षेत्र के गांव जिडाना स्थित ईट भट्ठे पर ईंटों की पथाई का कार्य करता था। बताया कि सीजन खत्म होने पर भट्ठा मालिक पर उनके मजदूरी के 81 हजार रुपये बकाया थे। रुपये मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक हत्या करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।