{"_id":"5b91677a867a557f6149c075","slug":"101536255866-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक राष्ट्र सृजक है, अपने दायित्वों का करें निर्वहन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक राष्ट्र सृजक है, अपने दायित्वों का करें निर्वहन: डीएम
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करें
शामली। रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन द्वारा शिक्षक दिवस की संध्या में आईएएस एकेडमी पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र सृजक है। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। वहीं, समग्र समाज का सहयोग लेकर राष्ट्र के प्रहरी तैयार करने चाहिए।
क्लब द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए शहर में पहली बार माध्यमिक शिक्षा प्रदान कर रहे सरकारी व पब्लिक स्कूलों में से 20 स्कूलों व इंटर कॉलेजों के 40 शिक्षकों को एक पटल पर लाकर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख जिलाधिकारी ने तथा डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बालिकाओं द्वारा मनमोहक गणेश वंदना की। कार्यक्रम सहसंयोजक तथा पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने डाक्टर सर्व पल्ली राधाकृष्णन के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। क्लब की ओर से चार्टर प्रेसिडेंट उमाशंकर गर्ग, असिस्टेंट गवर्नर डाक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि रोटरी विश्व की प्रथम सेवादायी संस्था है। जिलाधिकारी के साथ शामली ने बीस संस्थाओं के 40 अध्यापकों को सारस्वत सम्मान समारोह प्रमाण पत्र तथा आईएएस एकेडमी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रजत गर्ग, अंकुर आर्य, संजीव जैन, संचित शर्मा, विनीत चौधरी, दीपक कौशिक, अनूप मित्तल, आलोक जैन, निखिल, राहुल तायल, आशीष गर्ग, सुभाष धीमान, डाक्टर रीतीनाथ शुक्ला, क्लब कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव गोपाल मित्तल तथा कार्यक्रम संयोजक आशू जैन ने समारोह में सहयोग के लिए विद्युल आईएएस एकेडमी की सह निदेशिका मानसी जैन, आशू बजाज, अजय, अभिषेक, हिमांशु आदि को सहयोग के लिए मेडल देकर सम्मानित किया।