{"_id":"5b91664a867a557f685f99d1","slug":"101536255562-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार की बुलेरो से टकराने पर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार की बुलेरो से टकराने पर युवक घायल
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार की बोलेरो की चपेट में आया युवक
झिंझाना।
कस्बा झिंझाना के डेयरी चौक पर तहसीलदार ऊन की बोलेरो से टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ऊन तहसीलदार चंद्रकांता बोलेरो से शामली जा रही थीं। उनकी बोलेरो झिंझाना कस्बा में डेयरी चौक के निकट पहुंची, तो अचानक बाइक सवार युवक सामने आ गया। बोलेरो से टकराने पर बाइक सवार अर्जुन पुत्र रामगोपाल निवासी गांव होसंगपुर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी झिंझाना पहुंचकर उपचार कराया। वहीं, सूचना मिलने पर एसडीएम ऊन कृष्णपाल तोमर भी अस्पताल पहुंच गए। घायल युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि घायल युवक नशे की हालत में है। प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।