फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लेकर मंथन

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लेकर मंथन

Sat, 04 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लेकर मंथन
शामली। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 10 पर प्रत्याशी उतारने के लिए भाजपा खेमा भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व सांसद के कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रत्याशी के लिए पांच नामों का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 10 पर तबस्सुम हसन सदस्य थीं, जो कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में रालोद के टिकट पर सांसद चुनी गई। इसी कारण जिला पंचायत का यह वार्ड रिक्त हो गया। जिला पंचायत के इस वार्ड का चुनाव काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि एक तरफ सपा, रालोद का प्रयास रहेगा कि जिला पंचायत सदस्य पद अपने पास रखा जाए। वहीं, भाजपा का प्रयास इस सीट पर अपना सदस्य जिताने की रहेगी। उधर, शुक्रवार को दोपहर बाद इसी सिलसिले में भाजपा नेता मृगांका सिंह की मौजूदगी में कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर बैठक हुई। लोगों ने कहा कि मृगांका सिंह जो निर्णय करेंगी, उस अमल करते हुए प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 के क्षेत्र में आने वाले गांवों के जिम्मेदार लोगों की राय ली गई। उन्होंने पांच लोगों के नाम रखे, उनमें से शनिवार को अंतिम फैसला होगा कि किसे चुनाव लड़ाया जाएगा। बैठक में कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, सतपाल भूरा, अहसान प्रधान भूरा, दाउद प्रधान सुन्हैटी, सुरेन्द्र प्रधान जन्धेडी, हुकम प्रधान पठेड, मुन्शाद प्रधान दभेडी, राजकुमार चौहान, अकरम प्रधान बसेडा, मास्टर ओमप्रकाश, फरमान प्रधान अलीपुर, अर्पित खुरगान, राजदीप चौहान और कृष्ण मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed