फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हर बृहस्पतिवार थानाभवन में समस्या सुनेंगी सांसद

हर बृहस्पतिवार थानाभवन में समस्या सुनेंगी सांसद

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हर बृहस्पतिवार थानाभवन में समस्या सुनेंगी सांसद
थानाभवन। कैराना लोकसभा क्षेत्र से रालोद सांसद तबस्सुम हसन हर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय थानाभवन में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। हालांकि संसद सत्र के दौरान यह कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सांसद तबस्सुम हसन नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। सबसे पहले कस्बे व आसपास के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस बेगुनाह लोगों को पकड़ रही है और झूठे आरोप लगाकर जेल भेज रही है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस दबाव में काम रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सप्ताह में एक दिन क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए तय किया गया है, इसलिए वह हर बृहस्पतिवार को थानाभवन में समस्याएं सुनने आएंगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, चेयरमैन जलालाबाद अब्दुल गफ्फार, हाजी जमशेद, मास्टर असलूफ, सतीश चेयरमैन नौजल, शरीफ प्रधान और संजय सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed