{"_id":"5af32e674f1c1b46098b8f1e","slug":"101525886567-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेटम के बाद बदला विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टीमेटम के बाद बदला विद्युत ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 09 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
गुलशन नगर कॉलोनी में चार दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर बुधवार को महकमे ने बदल दिया। जिससे कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर इस्लामी मदरसे के पास मंगलवार को गुलशन नगर कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया था। आरोप था कि विद्युत अधिकारी समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर को उतरवाने को तैयार नहीं है। लोगों ने अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि यदि समस्या हल नहीं हुई, तो वह आंदोलन करेंगे। जिसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने चंद घंटे बाद ही मौके पर कर्मचारी भेजकर ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया।