फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वितविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन केंद्र पर दसवें दिन जारी रहा धरना

वितविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन केंद्र पर दसवें दिन जारी रहा धरना

Tue, 27 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
वितविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन केंद्र पर दसवें दिन जारी रहा धरना
शामली।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय और अन्य मांगों लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए धरना दसवें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने धरना शुरू होने से अभी तक भी किसी भी भाजपा जन प्रतिनिधि के धरने पर न पहुंचे के कारण रोष व्याप्त रहा। धरने पर बाहर से पहुंचे शिक्षक पदाधिकारियों ने शिक्षकों को आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

सोमवार को आरके इंटर कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र पर वित्तविहीन शिक्षकों का धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव ने कहा कि धरने का दसवां दिन चल रहा है, लेकिन आज तक भी सरकार का कोई भी जन प्रतिनिधि शिक्षकों की पीड़ा जानने धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिस कारण सभी शिक्षकों में रोष व्याप्त है। आरोप लगाया कि मूल्यांकन केंद्र पर अपात्र परीक्षक कापी चेक कर छात्रों का भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है। प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल जांगड़ा ने कहा कि आज सरकार चला रहे लोग प्रतिवर्ष गुुुरु पूर्णिमा पर गुुरु दक्षिणा पर्व को मनाने का ढोंग करती है। दूसरी ओर वास्तविक गुरुओं के मुंह का निवाला छीनकर उनका अपमान कर रही है। धरने में मेरठ से पहुंचे प्रदेश के संयुक्त मंत्री मनोज शर्मा, सरला चौधरी और मुजफ्फरनगर से आए देवेंद्रपाल राघव ने सभी शिक्षक साथियों से मांग पूरी कराने के लिए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह व संचालन रेनू ने किया। इस दौरान राजपाल शर्मा, आकाश, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, राजबाला, सितारो, रजनी, अंजू, रेनू, राजकुमार, वासुदेव, विनय, फूल कुमार, बबीता, ललिता, सपना, सीमा, रामनाथ, बबीता, ललिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed