{"_id":"59f624784f1c1b59678b8709","slug":"101509303416-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के अभाव में दूसरे दिन मिल भी नहीं चली मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के अभाव में दूसरे दिन मिल भी नहीं चली मिल
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन मिल नहीं चली
थानाभवन।
इंडेंट जारी होने के बावजूद गन्ने के अभाव में दूसरे दिन भी गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ नही हो सकी। कुल पांच हजार क्विंटल गन्ना ही पहुंचा है।
थानाभवन बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल का 27 अक्तूबर को विधिवत हवन पूजन के बाद चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। मिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर वीरपाल सिंह ने बताया था कि मिल ने 28 व 29 अक्तूबर के लिए 61 हजार क्विंटल गन्ने के लिए इंडेंट जारी किया था, परंतु दो दिन बीत जाने के बाद पर्याप्त गन्ना न पहुंचने के कारण दूसरे दिन भी मिल में पेराई नहीं हो सकी। एजीएम जितेंद्र राणा ने बताया मिल को प्रारंभ करने के लिए 20 हजार क्विंटल गन्ने की आवश्यकता है। मिल ने गेट के लिए 30 अक्तूबर के लिए 63 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। उम्मीद है कि 30 अक्तूबर को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो जाएगा। सोमवार को सायंकाल छह बजे तक मिल का गन्ना पेराई कार्य प्रारंभ हो जाएगा।