फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   100 day campaign will run to search for tuberculosis patients

Shamli News: क्षय रोगियों की खोज के लिए चलेगा 100 दिन का अभियान

Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
100 day campaign will run to search for tuberculosis patients
शामली। जिले में क्षय रोगियों की खोज और लोगों को जागरूक करने के लिए नए साल के पहले सप्ताह से 100 दिन का अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में इस समय 2411 क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में हर महीने नए क्षय रोगी सामने आ रहे हैं। क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार देने के लिए समय-समय पर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य ये होता है कि क्षय रोगियों की पहचान होने पर उसके प्रसार पर रोक लग सकेगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक राहुल त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्षय रोगियों की पहचान व जागरूकता के लिए 100 दिन का अभियान चलाया जाएगा। अभी तक यह अभियान प्रदेश के 15 जिलों में चलाया जा रहा था। अब इसे पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक शबी आजम ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। उनके एक्सरे और जांच कर क्षय रोग होने या न होने की पुष्टि की जाएगी। जांच में पुष्टि होने पर मरीजों को उपचार दिया जाएगा। इसके अलावा धर्म गुरुओं, शिक्षकों व समाज के अन्य वर्गों के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार यह अभियान जनवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed