फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   YouTuber dies while making reels on a moving bike in Shahjahanpur

REEL बनाने में गई जान: चलती बाइक से वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा... मौत

Sun, 23 Jun 2024 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 04:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर में चलती बाइक पर वीडियो बनाना एक यूट्यूबर की जान पर भारी पड़ गया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। 

विज्ञापन
YouTuber dies while making reels on a moving bike in Shahjahanpur
बेटे हिमांशु का शव देख रो-रोकर बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक से शाहजहांपुर जा रहे कलान निवासी 18 वर्षीय यूट्यूबर हिमांशु देवल की कोलाघाट पुल पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमांशु के ईयरफोन लगा था और वह रील बनाते जा रहा था।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के निवासी विद्याराम देवल का बड़ा बेटा हिमांशु कॉमेडी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालता था। रविवार सुबह वह पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त सुमित यादव के साथ वीडियो तैयार करने बाइक से शाहजहांपुर के हनुमत धाम जा रहा था। बाइक हिमांशु चला रहा था। 

विज्ञापन

पुल की रेलिंग से टकराया हिमांशु 
करीब साढ़े नौ बजे जब वह दोनों कोलाघाट के पुल पर थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हिमांशु गिरने के बाद उछलकर पुल की रेलिंग से जा टकराया, जबकि सुमित भी घिसटता हुआ काफी दूर तक चला गया। उस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों के अनुसार बाइक सवार युवक मोबाइल से वीडियो बनाता जा रहा था। 

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जापुर पुलिस दोनों को लेकर जलालाबाद सीएचसी पहुंची। जहां हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed