{"_id":"6a25a9446b00406a3c08bd7f","slug":"youths-tore-down-the-american-flag-and-burned-it-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175495-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवाओं ने अमेरिकी झंडे को फाड़कर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवाओं ने अमेरिकी झंडे को फाड़कर जलाया
Sun, 07 Jun 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अमेरिका का झंडे का विरोध करते एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत: स
शाहजहांपुर। अमेरिका में भारतीय झंडे का अपमान किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क के सामने अमेरिकी झंडे को फाड़कर जलाया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भारतीय झंडे का अपमान पूरे भारत की भावनाओं का अपमान है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई हमेशा राष्ट्रहित की रक्षा के लिए आगे रहेंगे। सरकार से मांग करते हैं कि घटना पर कड़ी निंदा करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएं। भारत का अपमान करने वालों को जवाब मिलना चाहिए।
युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने ने कहा कि भारत माता की आन-बान और शान हमारे झंडे में बसती है। जब विदेश में हमारे झंडे का अपमान होता है तो हम चुप नहीं रह सकते। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि छात्र और युवा समाज राष्ट्र की रक्षा का सबसे बड़ा दायित्व महसूस करता है। अमेरिका में हुए इस घृणित कृत्य की हम निंदा करते हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि, पवन सिंह,अरूणोदय मिश्रा, पूनम पांडेय, डॉ.जाने आलम, सोभित मिश्रा, अयान, शिवम यादव, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे।