फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth's body found hanging from a noose.

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 23 Aug 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a noose.
पुवायां के कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। नगर के मोहल्ला तरती बाजार निवासी कमलेश वाजपेयी (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कमलेश अपनी मां सुमन वाजपेयी और भाई विमलेश के साथ हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। कमलेश की पत्नी मनु अपने पिता, मां के साथ हरिद्वार में रहकर काम करती हैं। उनकी एक आठ साल की बेटी लक्षिका है। कमलेश 20 दिन पहले हरियाणा से घर लौटे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मां ने कॉल की तो कमलेश का फोन नहीं लगा। मां के जानकारी देने पर विमलेश ने अपने बहनोई मोहम्मदी निवासी सोनू अवस्थी और मामा गांव सिसोरा नकूमपुर के बलराम शुक्ला को सूचना देकर कमलेश का हालचाल जानने के लिए कहा। सोनू और बलराम कमलेश के घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला मिला। दोनों लोग कमलेश के चचेरे भाई सौरभ के साथ घर के अंदर पहुंचे तो दूसरी मंजिल पर बले कमरे में कमलेश का शव फंदे से लटका मिला। कमलेश के मुंह में बीड़ी भी दबी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद जांच कर शव को उतरवाया। सोनू अवस्थी ने बताया कि कमलेश शराब के आदी थे, इस कारण उनकी पत्नी से अनबन रहती थी। जानकारी पाकर कमलेश की मां, भाई और पत्नी भी पुवायां के लिए रवाना हो गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कराई जाएगी।

पुवायां के कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

पुवायां के कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed