फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth who climbed the tower sent to a mental hospital.

Shahjahanpur News: टावर पर चढ़ने वाले युवक को मानसिक अस्पताल भेजा

Sat, 29 Aug 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth who climbed the tower sent to a mental hospital.
बंडा। दुष्कर्म के मुकदमे में राजीनामे का दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बंडा-पूरनपुर मार्ग स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक को बरेली के मानसिक रोग अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव का युवक करीब 200 फुट ऊंचे लगे टावर पर चढ़ गया था। उसका कहना था कि करीब आठ माह पहले उसे किशोरी के अपहरण के आरोप में साजिशन जेल भेजा गया था। किशोरी उसके साथ शादी करने की जिद कर रही थी। दो माह पहले जेल से छूटने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसने टावर पर चढ़कर फिर हंगामा किया। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर बरेली स्थित मनोरोग अस्पताल भिजवा दिया है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed