फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Above-normal temperatures and humidity caused discomfort.

Shahjahanpur News: सामान्य से अधिक तापमान, उमस ने किया परेशान

Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Above-normal temperatures and humidity caused discomfort.
शाहजहांपुर। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक तापमान होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दिन में गर्मी होने के साथ रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम शुष्क रहने के साथ उमस और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सितंबर में अधिकतम सामान्य तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम सामान्य तापमान 24.5 डिग्री रहता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed