{"_id":"6ab2e38ee6212e19630ad549","slug":"pensions-continued-to-be-deposited-into-the-accounts-of-2500-deceased-elderly-persons-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-185411-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 2500 मृत बुजुर्गों के खातों में पहुंचती रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 2500 मृत बुजुर्गों के खातों में पहुंचती रही पेंशन
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण कार्यालय। संवाद
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग के जुलाई में कराए गए सत्यापन में 2510 वृद्धावस्था पेंशनधारक मृत पाए गए, जबकि उनके खातों में पेंशन भेजी जाती रही। इनमें कई की मौत पिछले एक साल के दौरान हुई। अब विभाग ने संबंधित बैंकों से संपर्क कर पेंशन रोकने की प्रक्रिया शुरू की है। खातों से रकम निकाली गई या नहीं, इसकी जांच अभी बाकी है।
जिले में समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक लाख सात हजार बुजुर्गों के नाम दर्ज हैं। जुलाई में ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से कराए गए सत्यापन में 2510 लाभार्थियों की मौत की पुष्टि हुई। पेंशन का भुगतान लखनऊ मुख्यालय से पोर्टल के जरिये सीधे बैंक खातों में किया जाता है। विभाग के पास सभी पेंशनधारकों के बैंक खातों की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कई लाभार्थियों के नाम पर एक से अधिक खाते भी हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार पेंशन खातों पर सामान्य तौर पर डेबिट कार्ड जारी नहीं किए जाते हैं। हालांकि, कुछ खाताधारकों ने अलग से डेबिट कार्ड जारी कराया हो सकता है। ऐसे में मृत लाभार्थियों के खातों से पेंशन निकाले जाने की आशंका है। कितनी रकम पहुंची और कितनी निकाली गई, इसका पता बैंक खातों की जांच के बाद ही चलेगा। विभाग ने संबंधित परिजनों से मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
-
हर वर्ष सत्यापन कराया जाता है। इस बार 2510 पेंशनधारक मृत पाए गए हैं। इनकी पेंशन रोकने के लिए संबंधित बैंकों से संपर्क किया गया है। परिजनों से मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
- राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी