फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies; murder by poisoning alleged.

Shahjahanpur News: युवक की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies; murder by poisoning alleged.
अजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी अजीत की शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अजीत की ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रक्षाबंधन पर भाई की मौत से बहनें बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पूर्व अजीत की पत्नी निशा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। निशा के परिजनों ने अजीत पर हत्या का आरोप लगाया था। बाद में रुपये लेकर समझौता कर लिया गया। आरोप है कि इसके बाद से अजीत की सास उसे आए दिन फोन कर परेशान करती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को अजीत को उसकी ससुराल में बुलाया गया था। वहां उसे कुछ खिलाया गया। इसके बाद वह घर के दरवाजे पर पहुंचते ही गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान अजीत ने बताया था कि उसे ससुराल में कुछ खिलाया गया है। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की मौत की खबर सुनकर रक्षाबंधन पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed