फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies in road accident; maternal uncle and friend injured.

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मामा व दोस्त हुए घायल

Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident; maternal uncle and friend injured.
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक ​शिवपाल के परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र के महाऊ महेश गांव निवासी बाइक सवार लालाराम (27) की रविवार रात तिलहर के निगोही रोड स्थित गुलड़िया मोड़ पर चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका दोस्त कुलदीप व मामा सत्यपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता रजिस्टर ने बताया कि बेटा लालाराम दिल्ली में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए घर आए थे। वह पत्नी लक्ष्मी संग तिलहर क्षेत्र के बराह मोहब्बतपुर स्थित अपनी ससुराल में रुके थे। रविवार की शाम लालाराम अपने मामा सत्यपाल और डुगरौची गांव निवासी दोस्त कुलदीप के साथ बाइक से तिलहर गए थे।
विज्ञापन

वापसी में गुलड़िया गांव के मोड़ पर चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। पीछे बैठे बेटे लालाराम के सिर में गंभीर चोट आई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बेटे की मौत हो गई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शादी के एक साल बाद ही उजड़ी लक्ष्मी की दुनिया
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी गर्भवती है। उसकी शादी एक साल पूर्व ही लालाराम के साथ हुई थी। पति की मौत से लक्ष्मी रोते हुए बेहाल हो गई। रक्षाबंधन के पांचवें दिन लालाराम की मौत से उसकी बहनें रोमा, ओमा, रूबी, शशि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
--
ई-रिक्शा की टक्कर लगने से घायल बुजुर्ग की मौत

शाहजहांपुर। कांट के कुर्रियाकला गांव निवासी शिवपाल (60) रविवार शाम हरदोई जिले के कड़ेरी फाॅर्म के पास ई-रिक्शा की टक्कर लगने से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हरिराम ने बताया कि भाई शिवपाल अविवाहित थे। रविवार को भाई उनके बेटे नीशू की हरदोई स्थित ससुराल जा रहे थे। कड़ेरी फाॅर्म के पास वाहन से उतरे और गांव के लिए चल दिए। थोड़ी दूर चलते ही भाई ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गए। उनके सिर व मुंह पर गंभीर चोट आईं। वहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
रात में राजकीय मेडिकल कॉलेज आए। यहां डॉक्टर ने शिवपाल को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसा हरदोई का है। यहां अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
--
गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ हादसा, मां-बेटा और बेटी घायल



जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को सुबह एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार में सवार बालक ऋतिक के अलावा उसकी बहन नीशू और मां रिंकी देवी घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी पर उपचार दिया गया।



10 दिन में एक्सप्रेसवे पर चार हादसे होने से सात लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इससे पहले, 20 अगस्त को गांव गुलड़िया के पास हुए हादसे में कार सवार गुरुग्राम निवासी संजय सिंह और सौम्य उपाध्याय घायल हो गए थे। 21 अगस्त की रात गढियारंगीन के पास अनियंत्रित हुई एंबुलेंस पलटकर डिवाइडर से टकरा जाने से मेरठ निवासी चालक सर्वेन्द्र घायल हो गए। संवाद
--
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दो मजदूर घायल



तिलहर। मजदूरी कर सोमवार को दोपहर साइकिल से घर लौट रहे मोहल्ला पचासा निवासी चंदन और उनके साथी सत्यपाल लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सरयू पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने चंदन की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सत्यपाल काे गंभीर चोटें नहीं आने पर सीएचसी में उपचार देकर घर भेज दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
सांड़ के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल



जलालाबाद। दियुरनिया गांव में सोमवार को दोपहर खेत से धान की फसल देखकर पैदल घर लौट रहे बुजुर्ग जगराम पर रास्ते में खड़ा सांड़ अचानक हमलावर हो गया। जब तक वह संभल पाते, सांड़ ने उन्हें सींगों से उठाकर सड़क पर कई बार पटका। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। जगराम के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी में उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संवाद

--
दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल

खुटार। खुटार-गोला मार्ग पर सोमवार शाम बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में खुटार के गांव कढ़ैया निवासी दुर्गेश और दूसरी बाइक चालक लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव कैमा निवासी अमन कश्यप गंभीर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुर्गेश गोला से घर जा रहे थे और अमन खुटार से गोला जा रहे थे। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक शिवपाल के परिजन। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक शिवपाल के परिजन। संवाद- फोटो : Samvad

पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक शिवपाल के परिजन। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक शिवपाल के परिजन। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed