{"_id":"6a5d2d496ba98e8f4f04027e","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-five-injured-including-wife-and-son-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-179411-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी-बेटा समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी-बेटा समेत पांच घायल
विज्ञापन
तिलहर में हादसे के बाद बिलखतेविमलेश के परिजन। संवाद
तिलहर-निगोही मार्ग पर रटा पुल के पास रविवार दोपहर हुआ हादसा, दो वाहनों पर सवार लोगों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
तिलहर। निगोही मार्ग पर रविवार दोपहर रटा पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र के गांव चित्रकूट निवासी 25 वर्षीय विमलेश की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा समेत दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए।
गांव निवासी रघुवीर के पुत्र विमलेश रविवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी कंचन और एक वर्षीय पुत्र प्रभात को निगोही स्थित उनके ननिहाल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय निगोही क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा चौढ़ेरी निवासी मोहित अपनी माता मंगलेश और बहन काव्या को लेकर बाइक से आ रहे थे। रटा पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए और सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद घायलों में चीख-पुकार होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कंचन और एक वर्षीय पुत्र प्रभात का उपचार सीएचसी में चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार मोहित, उनकी मां और बहन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी साक्ष्य जुटाए और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। विमलेश की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया। सीएचसी में भर्ती उनकी पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत होने पर उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद