फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth Accused of Molestation Apprehended Following Victim's Warning

Shahjahanpur News: पीड़ित की चेतावनी के बाद पकड़ा गया छेड़खानी का आरोपी युवक

Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth Accused of Molestation Apprehended Following Victim's Warning
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने बुधवार को छेड़खानी के आरोपी रामनगर खटकाना निवासी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित ने आमरण अनशन व आत्महत्या की चेतावनी देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 22 मई को रामनगर खटकाना निवासी ध्रुव, आजाद, अनिल, ध्रुव की मां व आजाद के छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

तीन जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी जांच अधिकारी से मिले हुए हैं। पुलिस जानबूझकर आरोपियों को समय दे रही है। वे लगातार उसे डरा धमका रहे हैं। घर में आग लगा देने की धमकी दी जा रही है। यदि शीघ्र उन्हें न्याय नहीं मिलता है और सुरक्षा नहीं मिलती है तो वह आमरण अनशन करने के साथ आत्महत्या करने के लिए विवश होंगे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने मामले का संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed