फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man returning after visiting a friend's sick wife dies in an accident.

Shahjahanpur News: दोस्त की बीमार पत्नी को देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young man returning after visiting a friend's sick wife dies in an accident.
विमल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय विमल की मंगलवार रात पसगवां-भरगवां गांव के बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विमल मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह अपने दोस्त की बीमार पत्नी को देखने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे वापसी के दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने विमल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

देर रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी मौत हो गई। पिता जोगेंद्र व मां नन्ही देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। करीब एक माह पहले भतीजे दिव्यांशु की हादसे में मौत हो गई थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed