{"_id":"644fc6854f54c7af830109b5","slug":"young-man-died-in-an-accident-who-was-going-to-distribute-his-wedding-card-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, बहनोई घायल
Mon, 01 May 2023 07:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 07:32 PM IST
सार
हरदोई के शाहबाद क्षेत्र में डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका बहनोई घायल हो गया। युवक अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी रामकुमार के पुत्र 23 वर्षीय राजू की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू और उनके बहनोई गेंदन लाल घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। राजू बहनोई के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन
मजदूरी करने वाले राजू की 15 मई को चौक कोतवाली क्षेत्र के सौआपुर में बरात जानी थी। रविवार शाम राजू अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से हरदोई जा रहा था। साथ में बहनोई गेंदन लाल भी थे। हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव सिद्धार्थनगर के पास डीसीएम ने राजू की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां राजू को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
रामकुमार के तीन बेटों में राजू सबसे बड़ा था। परिवार में दूसरी पीढ़ी में पहली शादी होने से खुशी का माहौल था। खरीदारी का दौर चल रहा था। रविवार शाम राजू की मौत की खबर आने के बाद परिवार में मातम छा गया। मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन