फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Working with discipline leads to success in life

Shahjahanpur News: अनुशासन से कार्य करने से जीवन में मिलती है सफलता

Tue, 26 Sep 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Working with discipline leads to success in life
डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में स्काउट-गाइड को प्र​शिक्षण देतीं ​शि​क
शाहजहांपुर। डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में स्काउट-गाइड के प्रवेश-प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को दूसरा दिन रहा। जिसमें स्काडट गाइड को सिद्धांत, सैल्यूट, वर्दी, ध्वज शिष्टाचार आदि के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने कहा कि अनुशासन में रहकर मेहनत और लगन से कार्य करने से जीवन में सफलता मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा करना स्काउट गाइड का मुख्य लक्ष्य होता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण सुनाए। पूर्व जिला मुख्यायुक्त तथा संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड हमेशा कामयाब होने की भावना बनाए रखें। इससे पहले मुख्य अतिथि का बैज लगाकर तथा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में अनन्या, वैश्वनी, शिखा, खुशी शुक्ला, इल्मा खान, गाइड कैप्टन रीतू अरोड़ा, शिक्षिकाएं प्रज्ञा सिंह, सुनीला देवी, पूजा कश्यप, अर्चना सक्सेना, मंजरी यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed