{"_id":"cfc0bdcce5ee8733ff645b4ff81972a7","slug":"womens-day-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नारी ही सर्वोत्तम शक्ति’ महिला दिवस पर विनोबा आश्रम में हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नारी ही सर्वोत्तम शक्ति’ महिला दिवस पर विनोबा आश्रम में हुआ कार्यक्रम
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विनोबा सेवा आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से आईं महिलाओं ने देश में व्याप्त कुप्रथाओं और प्रगति में बाधक कई बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। साथ ही उन्हें जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। इस दौरान आश्रम की सचिव विमला बहन ने कहा देश की नारी शक्ति ही सर्वोत्तम शक्ति है।
जलालपुर गुर्रा की मुन्नी देवी ने दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। सीमा सिंह ने शराब को समाज के लिए राक्षस बताया। लखीमपुर खीरी के गांव बरखेटिया की बिट्टू ने जीवन संघर्ष को मंच के माध्यम से साझा किया। ऐंठापुर गांव की रहने वाली लीलावती ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद उन्होंने खुद तो पढ़ाई की ही। साथ ही पति को भी पढ़ाया। इससे दोनों लोगों को सरकारी नौकरी मिल गई।
जहानपुर गांव की रीना देवी ने पर्दा प्रथा को महिलाओं की तरक्की में बाधक बताया। इसके साथ ही रीना देवी, नीरज ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अमितेश अमित, अशोक सिंह, विश्सन कुमार, सुधीर, मनीष, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।