फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women bought makeup items and applied mehndi on their palms

Shahjahanpur News: महिलाओं ने खरीदा शृंगार का सामान, रचाई हथेलियों पर मेहंदी

Sun, 27 Jul 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Women bought makeup items and applied mehndi on their palms
हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर चूड़ी वाली गली में हाथों में मेहंदी लगवाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार दिखाई दिया। चूड़ियों की दुकानों से लेकर शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हथेलियों पर मेहंदी रचाई। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर सदर बाजार, बहादुरगंज बाजार, चौक मंडी बाजार आदि में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। व्रत रखकर सजने-संवरने के लिए महिलाएं साड़ी की दुकानों पर भी पहुंची। हरे और पीले रंग की साड़ियां अधिक खरीदी गईं। दुकानदारों के अनुसार, महिलाओं की पसंद के हिसाब से दुकानों पर साड़ियों का स्टॉक पहले ही रख लिया था।
विज्ञापन

मेहंदी लगाने वाले अनिल और ज्योति ने बताया कि मेहंदी लगाने की कीमत हथेली, कलाई और कोहनी तक के स्थान पर निर्भर करती है। वहीं, महिलाओं ने नेल पाॅलिश से लेकर बिंदी, लिपस्टिक और चूड़ियां भी खूब पसंद कीं। हरे रंग की साड़ियों के साथ हरे रंग की चूड़ियां, हरे रंग की नेल पॉलिश की मैचिंग की मांग रही। ब्यूटी पॉर्लरों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। ब्यूटी पार्लर वालों ने भी महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर छूट का पैकेज दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई शनिवार रात्रि 11.08 बजे से शुरू हो रही है और 27 जुलाई रविवार रात 11.10 मिनट पर समाप्त होगी। हरियाली तीज की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त के योग बन रहे हैं। इस दिन महिलाएं सुबह 07:36 मिनट से 12.33 मिनट तक पूजा कर सकती हैं। इसके बाद दोपहर 2:13 मिनट से शाम 3.58 मिनट तक पूजा कर सकती हैं।

हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर चूड़ी वाली गली में हाथों में मेहंदी लगवाती महिला। संवाद

हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर चूड़ी वाली गली में हाथों में मेहंदी लगवाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed