फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women are the architects of an ideal society: Rakesh

नारियां हैं आदर्श समाज की शिल्पकार : राकेश

Thu, 29 May 2025 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Women are the architects of an ideal society: Rakesh
तिलहर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम में उप​स्थित लोगों को संबो​धित करतीं ब्लॉक प्रमुख कविता यादव।
तिलहर। पितृ सत्तात्मक समाज में भी नारी सदैव अग्रणी रही है। भारतीय परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान सर्वोपरि रहा है। भारत में मातृ शक्ति को आदि शक्ति माना जाता है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को नारी सशक्तीकरण आधारित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने उपर्युक्त वाक्य कहकर, नारियों को समाज का आदर्श शिल्पकार बताया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने महिला सशक्तीकरण को राष्ट्र के विकास का प्रमुख स्तंभ बताया। उन्होंने कहा, भारत की वैचारिक विरासत नारी सम्मान की रही है। यदि सामाजिक वातावरण नारियों के लिए सम्मानजनक होगा, तो कई अपराध खुद-ब-खुद कम हो जाएंगे। हमें नई पीढ़ी के लिए ऐसा वातावरण तैयार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने शासन की ओर से संचालित महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों को उनका लाभ लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed