{"_id":"67d5d1ba5be417ccdf0dd82f","slug":"womans-body-found-hanging-dowry-death-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-139599-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप
Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खुटार। होली के दिन गांव बालागंज निवासी रजनीश की पत्नी 25 वर्षीय कांति देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को रजनीश और उनके परिजन होली खेल रहे थे। रजनीश की पत्नी कांति देवी नहीं दिखीं तो उनको तलाश किया गया तो उनका शव कमरे में कुंडे से लटकता मिला। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। रजनीश की सूचना पर उसके ससुर पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जादमपुर निवासी झम्मनलाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए।
झम्मनलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी सातृ वर्ष पूर्व रजनीश के साथ की थी। दामाद, दामाद का भाई, बहन और पिता दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। पुत्री के ससुरालियों ने एक राया होकर कांति की गर्दन दबा दी और मौत के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।