फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman who came to kitty party converted and got married

Shahjahanpur News: किटी पार्टी में आई महिला का धर्म परिवर्तन कर किया निकाह

Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Woman who came to kitty party converted and got married
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। आरोप है कि महिला के जेवर व रुपये भी हड़प कर लिए। मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

40 वर्षीय महिला 11 मार्च को गोविंदगंज मोहल्ले में किटी पार्टी में शामिल होने आई थीं। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उनके पुत्र ने सदर बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसकी फुटेज में काले रंग की कार में कांट के कमलनैनपुर निवासी आमिश लेकर जाते दिखाई दिया।
विज्ञापन

महिला के पुत्र ने सदर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी मां को भ्रमित कर बिना जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। नाम भी बदलकर निकहत खान रख लिया। उनके जेवर व रुपये भी हड़प लिए। साजिश के तहत व्हाट्सएप से नंबर निकालकर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा। इंस्पेक्टर अपराध आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed