{"_id":"6570330179de96f77a04fe69","slug":"woman-tried-to-commit-suicide-by-hanging-herself-at-chc-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: खुटार सीएचसी पर महिला ने किया फंदा लगाकर जान देने का प्रयास, बीमारी से परेशान होकर उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: खुटार सीएचसी पर महिला ने किया फंदा लगाकर जान देने का प्रयास, बीमारी से परेशान होकर उठाया ये कदम
Wed, 06 Dec 2023 02:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:08 PM IST
सार
सीएचसी पर टीबी की दवा लेने आई एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को फंदा लगाते देखकर बचाया। सीएचसी अधीक्षक ने महिला को समझाकर घर भेजा है।
विज्ञापन
Shahjahanpur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएचसी पर टीबी की दवा लेने आई एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को फंदा लगाते देखकर बचाया। सीएचसी अधीक्षक ने महिला को समझाकर घर भेजा है।
विज्ञापन
बंडा के गांव सिंगापुर कुरसंडा के राजेश कुमार की शादी खुटार के गांव रूजहा निवासी शीतू देवी से हुई है। शीतू देवी टीबी रोग से ग्रसित हैं और उनका इलाज चल रहा है। इलाज के कारण शीतू मायके में रहकर इलाज करा रही हैं। मंगलवार को राजेश अपनी पत्नी को लेकर सीएचसी गए थे। दवा लेने के बाद राजेश अपनी पत्नी के लिए खाने के लिए कुछ लेने बाजार चले गए। इस बीच वार्ड में मौजूद शीतू देवी ने खिड़की का पर्दा खींचकर खिड़की की खूंटी से फंदा लगाने का प्रयास किया। पर्दे की डोरी टूट जाने से महिला फर्श पर आ गिरी।
विज्ञापन
एक स्वास्थ्यकर्मी की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाया तो कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और महिला को बचाया। महिला ने बताया कि वह बीमारी से परेशान है और ठीक होने की उम्मीद नहीं है, इस कारण उसने जान देने का प्रयास किया है। जानकारी पाकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने महिला की काउंसलिंग की। उन्होंने महिला को समझाया कि टीबी रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है, इसके लिए दवाओं का नियमित सेवन जरूरी है। अधीक्षक ने महिला को पूरी तरह से ठीक कर देने का भरोसा दिलाया। डॉक्टर ने राजेश से पत्नी का पूरा ध्यान रखने को कहा है। इसके बाद राजेश अपनी पत्नी को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
शीतू देवी का टीबी रोग का उपचार चल रहा है। उनको लगा कि वह रोगमुक्त नहीं हो सकेंगी। इस कारण उन्होंने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। उनको समझाकर घर भेज दिया गया है। -डॉ. संजीव कुमार, अधीक्षक सीएचसी खुटार