फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman gave birth to baby boy in flood relief camp the ADM named the child Bahadur in Shahjahanpur

Shahjahanpur: घर में भरा पानी... बाढ़ राहत शिविर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एडीएम ने नाम रखा बहादुर

Mon, 08 Sep 2025 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 07:41 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बाढ़ की मुसीबत के बीच गर्भवती महिला ने राहत शिविर में बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना पर एडीएम बाढ़ राहत शिविर पहुंचे। उन्होंने बच्चे का नाम बहादुर रखा है।  

विज्ञापन
woman gave birth to baby boy in flood relief camp the ADM named the child Bahadur in Shahjahanpur
अफसरों ने नवजात शिशु और उसकी मां के लिए बेबी किट, मिठाई, फल, वस्त्र दिए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में घर में बाढ़ का पानी घुस जाने के बाद प्रशासन की ओर से बनाए गए शरणालय में महिला ने प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म दिया। एडीएम ने बच्चे का नाम बहादुर रखा है।

विज्ञापन


सुभाषनगर के रहने वाले संजीव मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में बाढ़ का पानी भरने के बाद संजीव अपनी गर्भवती पत्नी गीता और एक बेटा और बेटी के साथ कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में बने शरणालय में रहने लगे थे। रविवार को गीता को प्रसव पीड़ा हुई। 
विज्ञापन


कैंप में मौजूद अन्य महिलाओं ने गीता को प्रसव कराया। उसने बेटे को जन्म दिया। सूचना पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जच्चा-बच्चा की जांच की। दोनों स्वस्थ मिले। जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार आश्रय स्थल पहुंचे और मां-बेटे का हालचाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नौकरी छोड़ ठगी करने लगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ढाई हजार लोगों को बनाया शिकार, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
 

मदद करने का दिया आश्वासन 
उन्होंने नवजात शिशु के लिए बेबी किट, मिठाई, फल, वस्त्र और जरूरी सामान उपलब्ध कराया। एडीएम ने नवजात का नाम बहादुर रखा। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में भी जिंदगी ने नई उम्मीद दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी अन्य मदद की आवश्यकता होगी तो प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। 

एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि महिला और शिशु की पूरी देखभाल के लिए मेडिकल टीम को अवगत करा दिया गया है। उनके खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य तक का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, नायब तहसीलदार निशि सिंह, पार्षद विनय सक्सेना, लेखपाल विवेक त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed