{"_id":"65b96f112c55b8dc3507a45c","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-run-away-leaving-dead-body-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112482-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव छोड़कर भागे ससुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव छोड़कर भागे ससुराली
Wed, 31 Jan 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
परौर। थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी विपिन की 22 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराली घर में शव छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार, घरेलू कलह के चलते महिला ने जान दी है।
रोजा थाना क्षेत्र के गांव हेतम निवासी चंद्रपाल ने अपनी बेटी लक्ष्मी का विवाह जून 2020 में किया था। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे लक्ष्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शाम को पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो शव उन्हें घर में मिला। जबकि, पति समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं मिले। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि सोमवार को परिवार में विवाद होने के बाद लक्ष्मी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।