फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies, accused of poisoning her body and hanging it from a noose

Shahjahanpur News: महिला की मौत, विषाक्त पदार्थ देकर शव को फंदे से लटकाने का आरोप

Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, accused of poisoning her body and hanging it from a noose
प्रिया का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर खेड़ा गांव निवासी अनूप सिंह की 28 वर्षीय पत्नी प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने विषाक्त पदार्थ देकर फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिलहर के ढकिया परवेजपुर गांव निवासी विनय सिंह ने बताया कि बेटी प्रिया की शादी वर्ष 2019 में अनूप के साथ की थी। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के कुछ घंटे पहले ही बेटी ने फोन कर प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बेटी के ससुराल वालों ने सूचना दी कि प्रिया ने विषाक्त पदार्थ खाकर फांसी लगा ली है। विनय सिंह ने बताया कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे मारा गया है। उन्होंने बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। चार साल पहले जब प्रिया ने बेटी को जन्म दिया था तो ससुराल वाले अस्पताल से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पूर्व प्रिया ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बेटी को ससुराल वाले ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। प्रिया डेढ़ माह तक मायके में रुककर दस दिन पहले ही ससुराल गई थी। इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed