{"_id":"6a3edb5d1b957da4230d73f6","slug":"woman-alleging-gang-rape-goes-missing-after-filing-a-formal-complaint-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177247-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला तहरीर देकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला तहरीर देकर लापता
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर के एक मोहल्ले की विवाहिता ने पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी, लेकिन बाद में वह थाने से चली गई। पुलिस ने उसे तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
महिला ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि पुवायां के एक गांव के परिचित व्यक्ति ने 25 जून को उसे कॉल कर बुलाया। दोपहर में उसे तीन लोग कार से एक बंद पड़े फार्म हाउस पर ले गए। तीनों लोगों ने धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और उक्त व्यक्ति के नौकर ने छेड़खानी की। बाद में उसे कार से पुवायां-खुटार हाईवे पर लाकर धमकाते हुए बस में बैठाकर शाहजहांपुर भेज दिया गया। महिला, पुलिस से मौके पर चलने और विपक्षियों को थाने लाकर पूछताछ के लिए कहने लगी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और मेडिकल कराने की बात कहते हुए कागजात तैयार करने का प्रयास किया तो वह थाने से चली गई।
-- -
कुछ दिन पहले संविदा स्वास्थ्यकर्मी पर लगाया था आरोप
पुवायां पुलिस के अनुसार इसी महिला ने एक जून को एक संविदा स्वास्थ्यकर्मी पर शादी की बात छिपाते हुए उसे बतौर पत्नी रखने के आरोप में कार्रवाई की मांग की थी। पांच जून को महिला ने लिखकर दे दिया कि संविदाकर्मी के साथ वह बतौर पत्नी रह रही थी। अब भरण-पोषण के लिए सवा लाख रुपये लेकर उससे संबंध विच्छेद कर लिए हैं।
विज्ञापन
--
महिला ने यूपी-112, सदर और सिंधौली थाने को कॉल कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई की मांग की। महिला खुटार थाने में भी शिकायत करने गई। इसके बाद पुवायां थाने में तहरीर देकर कहीं चली गई। तहरीर की जांच कराई जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां