फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Win-loss round of speculation about candidates

उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर अटकलों का दौर

Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर अटकलों का दौर चलता रहा। कोई भाजपा प्रत्याशी को जीत का दावेदार बता रहा था तो कोई सपा कांग्रेस गठबंधन को आगे बता रहा था, कई जगह बसपा की जीत पक्की होने की चर्चा हो रही थी। प्रत्याशियों के दफ्तरों,होटलों, चाय की दुकानों, चौराहों पर आज देर रात तक इलेक्शन को लेकर लोगों में आंकड़ेबाजी और जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर रहा। उम्मीदवारों के दफ्तरों पर भी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के आंकड़े लगा रहे थे। देर रात तक वोटरों के रूझान और उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा। अब यह तो 11 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद ही पता लगेगा कि विधानसभा सीट का सेहरा किसके सिर बंधेंगा, क्योंकि चुनाव की स्थिति बहुत ज्यादा साफ नही है। मतदाताओं के रूझान से लगता है कि जीत-हार का मार्जिन भी कम ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed