{"_id":"58a47bbf4f1c1b110dd84ede","slug":"win-loss-round-of-speculation-about-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर अटकलों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर अटकलों का दौर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर अटकलों का दौर चलता रहा। कोई भाजपा प्रत्याशी को जीत का दावेदार बता रहा था तो कोई सपा कांग्रेस गठबंधन को आगे बता रहा था, कई जगह बसपा की जीत पक्की होने की चर्चा हो रही थी। प्रत्याशियों के दफ्तरों,होटलों, चाय की दुकानों, चौराहों पर आज देर रात तक इलेक्शन को लेकर लोगों में आंकड़ेबाजी और जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर रहा। उम्मीदवारों के दफ्तरों पर भी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के आंकड़े लगा रहे थे। देर रात तक वोटरों के रूझान और उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा। अब यह तो 11 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद ही पता लगेगा कि विधानसभा सीट का सेहरा किसके सिर बंधेंगा, क्योंकि चुनाव की स्थिति बहुत ज्यादा साफ नही है। मतदाताओं के रूझान से लगता है कि जीत-हार का मार्जिन भी कम ही रहेगा।
विज्ञापन