फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will be without books Introduction of new season

बिना पुस्तकों के होगी नए सत्र की शुरूआत

Sun, 29 Mar 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Will be without books Introduction of new season
परिषदीय स्कूलों के बच्चे सत्र की शुरुआत में बगैर पुस्तकों के पढे़ंगे, क्योंकि अप्रैल में नई पुस्तकें आ नहीं सकेंगीं। वहीं बच्चों की रखीं पुरानी पुस्तकें प्रयोग लायक नहीं बची हैं। इससे सत्र की शुरुआत में बच्चों को बगैर पुस्तकों के ही पढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में भी शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है, लेकिन कम समय मिलने की वजह से विद्यालयों में नि:शुल्क वितरित होने वाली पुस्तकें नहीं पहुंची सकेंगी। इस वजह से अप्रैल माह में बच्चों को बगैर पुस्तकों के ही पढ़ना होगा। हालांकि शासन से स्पष्ट रूप से दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं कि जिन विद्यालय में शिक्षणरत बच्चों की पुस्तकों को जमा कर लिया जाए। उन पुस्तकों को ही दूसरे बच्चों में वितरण कर दिया जाए, लेकिन यह निर्देश धरातल पर कहीं टिकता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

जिले में 2292 प्राथमिक और 897 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राओं की पुस्तकें फट चुकी हैं। वे इस लायक नहीं हैं कि उन्हें दोबारा प्रयोग में लाया जा सके। निर्देशों के बावजूद अभी तक अधिकांश विद्यालयों में पुस्तकें अभी तक बच्चों से एकत्रित नहीं की जा सकी हैं। शिक्षक एक अप्रैल के बाद से पुस्तकें एकत्रित करने के विचार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा का अंतिम विकल्प नहीं पुस्तकें: रामसेवक
परिषदीय विद्यालय कुरसंडा के शिक्षक एवं जिला संदर्भदाता विज्ञान एवं गणित रामसेवक शर्मा का कहना है कि पुस्तकें शिक्षा का अंतिम विकल्प नहीं हो सकतीं। उनका कहना है कि शिक्षक बच्चों को पुनरावृत्ति के अंतर्गत भाषा का पठन पाठन, सुलेख, श्रतुलेख, गणितीय संक्रियाओं का प्रारंभिक ज्ञान, परिवेशीय ज्ञान एवं अन्य विषयों की अध्ययन बगैर पुस्तकों के भी करा सकता है। कहा कि शिक्षक पुस्तकें मिलने का इंतजार न करें, बल्कि सत्र प्रारंभ होते ही प्रशिक्षण में बताई गईं विधियों के अनुसार बच्चों को शिक्षित करना शुरू कर दें। इससे शिक्षा का सतर भी सुधरेगा साथ ही छात्र-छात्राओं को पुस्तकें आने पर उनका अध्ययन करने में आसानी रहेगी।


‘सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि छात्र-छात्राओं से किताबें जमा कर लें। इन्हीें किताबों को बच्चों को एक अप्रैल से वितरित किया जाना है। साथ ही वर्ष 2014-15 में जो किताबें शेष रह गईं थीं उन्हें बांटने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।’
- राजेश वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed