{"_id":"6343028c6cbfae3dfc6c7499","slug":"wife-went-away-with-jewellery-husband-committed-suicide-shahjahanpur-news-bly500251726","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: देवर बोला- भाभी कई लोगों से करती थीं बात, फिर एक दिन जेवर लेकर गईं भाग, भाई ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: देवर बोला- भाभी कई लोगों से करती थीं बात, फिर एक दिन जेवर लेकर गईं भाग, भाई ने कर ली आत्महत्या
Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
सार
दर्ज कराई रिपोर्ट में मृतक के भाई ने बताया गया है कि उसके भाई अनुभव अवस्थी का विवाह दो मई 2021 को निशि पांडेय के साथ हुआ था। आरोप है कि निशि शादी के बाद अन्य लोगों से मोबाइल पर बात करती रहती थी। अधिकतर समय वह मायके में रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी अनुभव पांडेय के आत्महत्या करने पर भाई अभिषेक कुमार पांडेय ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने दिल्ली के नागलोई की कविता कॉलोनी निवासी भाभी निशि पांडे, प्रियम पांडेय व विपिन पांडेय को नामजद कराया है।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके भाई अनुभव अवस्थी का विवाह दो मई 2021 को निशि पांडेय के साथ हुआ था। आरोप है कि निशि शादी के बाद अन्य लोगों से मोबाइल पर बात करती रहती थी। अधिकतर समय वह मायके में रहती थी। कई बार ससुर से भी इस संबंध में शिकायत की जा चुकी थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 19 मई को निशि छह लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई। जब अनुभव उसे विदा कराने गया तो उसे भगा दिया गया। इसके चलते वह अवसाद में रहने लगा। ससुर विपिन पांडेय, साले प्रियम पांडेय व पत्नी निशि पांडेय द्वारा प्रताड़ित करने पर आठ जुलाई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन