फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife was stabbed to death with a furrow report filed against six people for dowry murder

शाहजहांपुर: फरसे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 09:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 09:07 PM IST
सार

रुखसाना के सिर-माथे और हाथों में फरसे से गहरे घाव हो गए। सास सेगम ने जब बहू को घायल देखा तो उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। किसी ने हेल्पलाइन नंबर 108 पर फोन किया, लेकिन करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई।

विज्ञापन
Wife was stabbed to death with a furrow report filed against six people for dowry murder
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर गांव में शुक्रवार सुबह राशिद ने पत्नी रुखसाना (28) के सिर, माथे और हाथों पर कई बार फरसा मारा और भाग गया। कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और महिला ने लगभग तीन घंटे तड़पने के बाद घर में ही दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। महिला के भाई नबील ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


बझेड़ा भगवानपुर के राशिद का निकाह करीब नौ साल पहले तिलहर के सितारगंज मोहल्ले की रुखसाना से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। दोनों के तीन बच्चे निशा (सात), मंतिशा (पांच) और एक साल का मासूम बिलाल हैं। आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने पर राशिद अपनी बीवी रुखसाना से मारपीट करता था। रुखसाना ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन


रुखसाना ने कोर्ट में भी मुकदमा किया था। रिश्तेदारों और गांव वालों के समझाने पर दोनों में समझौता हुआ और रुखसाना फिर से ससुराल आ गई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रुखसाना और राशिद में फिर से झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि राशिद ने घर में रखे फरसे से रुखसना पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। रुखसाना के सिर-माथे और हाथों में फरसे से गहरे घाव हो गए। सास सेगम ने जब बहू को घायल देखा तो उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। किसी ने हेल्पलाइन नंबर 108 पर फोन किया, लेकिन करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग पौने आठ बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस को देर से सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक प्राइवेट वाहन से महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रुखसाना के भाई शमशाद ने बताया कि राशिद दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर बहन की हत्या की है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने फरसा बरामद कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed