{"_id":"680698d8e56b88ebbe0279a1","slug":"why-is-there-delay-in-jal-jeevan-mission-and-construction-work-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-142144-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जल जीवन मिशन व निर्माण कार्यों में लेटलतीफी क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जल जीवन मिशन व निर्माण कार्यों में लेटलतीफी क्यों
Tue, 22 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर के वीसी कक्ष में पत्रकार वार्ता करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप व मौजूद जनप्र
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जल जीवन मिशन और विकास कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। अफसरों से इसका कारण पूछा। साथ ही कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिस तरह से समाज कल्याण विभाग में पेंशन घोटाला करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है, उसी तरह से स्वास्थ्य विभाग के घोटाले में भी कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इन मुद्दों पर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए पांच वृहद गोशाला के साथ एक बड़ी गोशाला बनाई जा रही है। इसमें साढ़े चार हजार पशुओं को रखने का इंतजाम होगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल की उनकी सरकार में कई दंगे हुए। प्रदेश में लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला। जिला महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक सलोना कुशवाहा, वीर विक्रम सिंह, अरविंद कुमार सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में दिए गए गोवंशीय पशुओं की जांच के निर्देश दिए। उन्हें छोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि कार्याों को तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने डीएम एवं सीडीओ को नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा। साथ ही निर्देश दिए कि जहां पेयजल पाइप लाइन डालने लिए सड़कों को काटा गया है, उन्हें जल्द ठीक किया जाए। मत्स्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 1889 तालाबों में से 1403 तालाबों का आवंटन हो चुका है। उन्होंने बाकी तालाबों को शिविर लगाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि फरार अपराधियों, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस सहित अन्य मामलों में लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि गर्मी में तेजी से वृद्धि हो रही है। विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
-- -- -- --
निर्माणाधीन सेटेलाइट बसड्डे के निर्माण में लाएं तेजी
जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने निर्माणाधीन सेटेलाइट बस अड्डा का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि मुख्य भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, यूजी टैंक, टॉयलेट ब्लॉक, इलेक्ट्रॉनिक बस स्टेशन एवं कॉमर्शियल हॉल का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 10 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कार्य की धीमी प्रगति पर मंत्री ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
-- -- --