फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   While demand for computer education: Cinmayanand

वक्त की मांग है कंप्यूटर की शिक्षा: चिन्मयानंद

Wed, 19 Aug 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 19 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
While demand for computer education: Cinmayanand
एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शैक्षिक सत्र 2014-15 के बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि कंप्यूटर ज्ञान आज के युग की आवश्यकता बन चुका है। इसलिए विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा के साथ कंप्यूटर शिक्षा भी हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में हुए आयोजन में छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि आर्य महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रुचि द्विवेदी ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य हासिल कर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। साथ की कंप्यूटर का व्यवहारिक ज्ञान भी उनके जीवन के लिए उपयोगी साबित होगा, इसलिए इस दिशा में खास प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. आलोक दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर और मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने आभार जताया। आयोजन में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. संतोष प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed