फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager committed suicide by consuming poison due to threat of sending him to jail in shahjahanpur

Shahjahanpur: बिजली बिल नहीं चुकाने पर दी कुर्की की धमकी... दहशत में ग्रामीण ने जहर खाकर दी जान

Fri, 22 Dec 2023 12:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

बिजली कर्मियों की फटकार के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने वाले अवनीश की पत्नी पूनम ने बताया कि मंगलवार को बिजली निगम की टीम आई तो उन्होंने आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया। काफी गुजारिश करने के बाद भी टीम में शामिल सदस्यों का दिल नहीं पसीजा और वे धमकाते रहे।

विज्ञापन
Villager committed suicide by consuming poison due to threat of sending him to jail in shahjahanpur
मृतक अवनीश के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एक माह पहले कनेक्शन काटने के बाद 61 हजार रुपये बिल जमा नहीं करने पर बिजली निगम की टीम ने ग्रामीण को जेल भेजने की धमकी दी। इससे दहशत में आए ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बुधवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महाऊदुर्ग निवासी राजेश्वर दयाल का बेटा अवनीश (35) अपने चाचा रामचंद्र के मकान में रहते थे। बिजली का कनेक्शन रामचंद्र के नाम था। बिल जमा नहीं करने के चलते करीब 61 हजार रुपये बकाया हो गया था। पिछले महीने टीम ने आकर कनेक्शन काट दिया। रामचंद्र की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कुर्की करने की दी थी धमकी 
अवनीश की पत्नी पूनम देवी का आरोप है कि मंगलवार को बिजली निगम की चार सदस्यीय टीम उनके घर आई थी। बिल अदा नहीं करने पर मकान की कुर्की करने और अवनीश को जेल भेजने की धमकी दी। पूनम के अनुसार, टीम के जाने के बाद अवनीश काफी ज्यादा परेशान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह अपने पीछे बेटे कृष्णा और यक्ष को छोड़ गए हैं।

टीम के सामने की थी गुजारिश
रामचंद्र अविवाहित थे। अकेले होने के चलते भतीजे को परिवार समेत मकान में रख लिया था। अवनीश गांव में मेहनत-मजदूरी करते थे। उनके पास खेती भी नहीं है। मंगलवार को टीम आई तो उसने आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया। पत्नी पूनम के अनुसार, काफी गुजारिश करने के बाद भी टीम में शामिल सदस्यों का दिल नहीं पसीजा और वे धमकाते रहे।

सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एसई जेपी वर्मा ने कहा कि जानकारी आने के बाद अधिशासी अभियंता पुवायां को जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed