फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   WhatsApp is the most malnourished children monitor

व्हाट्सएप से होगी अति कुपोषित बच्चों की निगरानी

Mon, 07 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp is the most malnourished children monitor
निगरानी - फोटो : अमर उजाला
सुपरवाइजरों को बच्चों की अपडेट रिपोर्ट नियमित डीपीओ को देनी होगी
विज्ञापन

हौसला पोषण योजना की बैठक में एमडीएम निदेशक ने जरूरी निर्देश

जिले के सभी ब्लॉकों में अब पांच वर्ष तक के अति कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी व्हाट्सएप पर होगी। इसके लिए सुपरवाइजरों को स्मार्टफोन का उपयोग करने को कहा गया है। बच्चों के फोटो, उनके उपचार, सेहत में सुधार, अभिभावकों या मेडिकल केयर में लापरवाही आदि ब्योरे सुपरवाइजरों को नियमित जिला कार्यक्रम को व्हाट्सएप ग्रुप पर देते रहने का निर्देश मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक हेमंत कुमार ने सोमवार को दिए। वह यहां विकास भवन सभागार में हौसला पोेषण योजना संबंधी बैठक ले रहे थे। 
नियमानुसार गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को उनके स्वास्थ्य के लिहाज से तय मीनू के अनुसार भोजन के साथ फल भी देने का निर्देश दिया। अति कुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए समय के अनुसार पुष्टाआहार वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवं सभी जांचे समय -समय पर कराते रहने को कहा। ऐसे बच्चों को जिला अस्पताल में बने एनआरसी केंद्र पर माता पिता के साथ एम्बुलेंस से भेजकर भर्ती कराने को कहा ताकि वह बच्चा अन्य बच्चोें के समान हो सके और अपने दायित्वों को पूर्णरूप  से निभाये।
विज्ञापन

निदेशक ने पाया कि ब्लॉक भावलखेड़ा की सीडीपीओ ने विगत माह 24 केंद्रों में से 19 केंद्रों का निरीक्षण किया एवं उस दौरान पा्ई गई कमियां सुधारने में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई। कुछ सीडीपीओ ने अवगत कराया गया कि कुछ सेंटरो पर बर्तन नहीं खरीदे गये हैं। इस पर निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह को निर्देश दिया है कि जिन सेंटरों पर बर्तन नहीं खरीदे गये हैं, वहां पर प्रधानों को निर्देशित करते हुए वाल पेंन्टिग करायें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ टीके शिबु ने बाल विकास परियोजना अधिकारी जलालाबाद को निर्देश देते हुए कहा कि जो बच्चे अति कुपोषित हैैं, उनमें से चार बच्चे एनआरसी पर भर्ती कराते हुए उन्हें सामान्य श्रेणी में लायें। बैठक में सीएमओ डॉ. कमल कुमार, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजया श्री आदि मौजूद थे।



एमडीएम निदेशक ने स्कूलों का निरीक्षण किया
शाहजहांपुर। विकास भवन में बैठक लेने से पूर्व मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक हेमंत कुमार ने सीडीओ टीके शिबु के साथ ब्लॉक जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय कलेक्टरगंज तथा प्राथमिक विद्यालय गुरगवां एवं विकास खंड ददरौल में प्राथमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर और प्राथमिक विद्यालय लालपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में किताबें वितरित नहीं हुई हैं, वहां तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से वितरित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed