Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather

ताउते ने बदली हवा, बादल छाए, बूंदाबांदी के आसार

Tue, 18 May 2021 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
weather
शाहजहांपुर। अरब सागर में विकसित ताउते चक्रवाती तूफान की आहट सोमवार सुबह से मिलने लगी। रात से आसमान में ऊंचाई पर छाए बादल सुबह तक घने हुए। बादलों की धुंध से सूर्योदय के बाद भी दोपहर तक धूप नही निकली लेकिन सूर्य किरणों के असर से माहौल पर पीलापन छाए रहने के साथ उमस ज्यादा महसूस हो रही है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ताउते तूफान दक्षिण-पश्चिमी तटवर्ती राज्यों से टकराने के बाद महाराष्ट्र और राजस्थान से होकर अब पश्चिमी हवाएं तेज होंगी और इसके असर से अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

वायुदाब में कमी के कारण रविवार शाम से ही आसमान में ऊंचाई पर बादलों की धुंध गहराने लगी थी। इससे रात में इतनी उमस बढ़ी की न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर सुबह तक 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि सोमवार को सुबह बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से दो अंक ऊपर गई,लेकिन हवा के दबाव में मामूली वृद्धि के बावजूद दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बमुश्किल चार से सात किमी प्रतिघंटा तक सीमित रही। बादलों की धुंध इतनी घनी रही कि सूर्य किरणें उसे बेध नहीं पाई। इस कारण सुबह से दोपहर तक इतनी उमस हुई कि जनजीवन बेचैन हो उठा। हालांकि धूप नही निकलने से दिन में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे की तुलना में चार डिग्री कम होकर 34.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहा लेकिन इससे उमस में कोई कमी नही आई और हवा नहीं चलने से लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद हवा की गति में थोड़ी वृद्धि हुई, लेकिन उसमें ठंडक का समावेश नही रहा क्योंकि दिन में धूप और उमस के मिलेजुले असर से वातावरण में आर्द्रता 73 से घटकर 40 प्रतिशत रह गयी थी।

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का मानना है कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते की ओर उत्तर भारत की हवा का खिंचाव बढ़ने से दिन भर बादल छाए रहे। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम तक तटवर्ती दक्षिण-पश्चिम भारत के राज्यों से तूफान टकरा चुका है और इस बीच यहां वायुदाब सामान्य से 39 अंक बढ़ गया है जो कि मंगलवार को मौसम बिगड़ने का संकेत है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान को लांघ कर तूफानी हवाएं मंगलवार सुबह से यहां तक पहुंच सकती हैं। तबतक हवा का वेग कम हो जाएगा लेकिन वह सामान्य से अधिक होगा और इस दौरान बारिश की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed