फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather

पुवायां में ठंड से युवक की मौत

Sat, 11 Jan 2020 07:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
weather
मझिगवां/पुवायां। शुक्रवार रात शौच करने गए युवक की ठंड से मौत हो गई। युवक की पत्नी के अनुसार उसके पति की मौत ठंड लगने से हुई, उन्होंने ठंड लगने की शिकायत की बात कही थी। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव विक्रमपुर निवासी 35 वर्षीय ब्रजमोहन कुछ दिन से बीमार चले रहे थे। उनको हृदय रोग संबंधी शिकायत थी। ब्रजमोहन के पास मात्र दो बीघा जमीन होने के कारण वह पत्नी मनोरमा देवी, पुत्र 15 वर्षीय आकाश और 12 वर्षीय विशाल का मजदूरी कर भरण पोषण करते थे। मनोरमा देवी के अनुसार रात लगभग एक बजे उनके पति ने ठंड लगने की बात कही थी, जिस पर उन्होंने अपनी रजाई भी पति के ऊपर डाल दी थी। कुछ देर बाद पति शौच के लिए घर के पास ही बने शौचालय में गए थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर जाकर देखा तो वह शौचालय में ही मृत पड़े मिले।
विज्ञापन

मामले की सूचना प्रधान रामवीर ने एसडीएम सौरभ भट्ट को दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, कानूनगो और लेखपाल ब्रजमोहन के घर पहुंचे और जानकारी ली। प्रधान ने बताया कि ब्रजमोहन को राशन मिल रहा था और शौचालय योजना का लाभ भी मिल चुका है। आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए ब्रजमोहन का नाम सूची में जा चुका है, जल्द ही आवास भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। ब्रजमोहन के परिवार का राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत फार्म भरवा लिया गया है। ब्रजमोहन का घर कवर्ड है। राशन मिल रहा है। - सौरभ भट्ट, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed