फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather became pleasant due to rain...Chances of heavy rain

Shahjahanpur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना...भारी वर्षा के आसार

Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain...Chances of heavy rain
घंटाघर रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
शाहजहांपुर। तड़के हुए बारिश से मौसम सुहाना हो गया। 12 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। पछुआ हवा चल रही है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को 12.2 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, वायुदाब पांच मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 94 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव
नाला-नालियां चोक होने की वजह से हो रही बारिश से जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। घंटाघर के पास सड़क किनारे, टाउनहॉल, नगर निगम कार्यालय, शहीदद्वार, लाल इमली चौराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed