फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

तीखी धूप के साथ पछुआ हवा के गर्म थपेड़े माहौल में बढ़ाने लगे तपिश

Tue, 13 Apr 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
wather
शाहजहांपुर। दक्षिण-पश्चिम की गर्म हवा धूप का साथ पाकर मौसम में तपिश बढ़ाने लगी हैं। हवा के दबाव में हुई भारी वृद्धि के कारण सोमवार को सूरज की किरणें जैसे-जैसे तीखी हुईं, हवा भी गर्म होने लगी। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस उछलने के साथ पारा 39 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। इससे सोमवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

दो दिन पहले से वायुदाब में शुरू हुआ उतार-चढ़ाव गर्मी के तेवर बढ़ने का संकेत दे रहा था। शनिवार को सुबह की तुलना में शाम को बैरोमीटर का सूचकांक गिरकर सामान्य से तीन अंक कम हो गया। मगर रविवार को सुबह से शाम तक वायुदाब बढ़कर सामान्य से एक अंक ज्यादा हो गया। इसी वजह से हवा की दिशा में परिवर्तन के साथ उसकी रफ्तार भी बढ़ने लगी। सोमवार सुबह से बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से आठ अंक अधिक होने के कारण शुष्क पछुआ हवा तेज होने के साथ आर्द्रता में कमी आने लगी। हवा के कारण ऊंचाई पर छाए बादलों की धुंध छंटी तो तीखी हुई धूप दिन में दस बजे से आग बरसाने लगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे तक वातावरण में नमी इतनी कम हो गई कि आर्द्रता का स्तर सुबह की तुलना में 15 से घटकर 25 फीसदी रह गया। इस वजह से शाम चार बजे तक सड़कों पर आवाजाही कम रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आधी रात तक बादल छाए रहने से रात मेें न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि दिन में तेज गति से चली गर्म हवा के कारण अधिकतम तापमान 39 डिग्री हो गया, जो कि गर्मी के चालू सीजन में सर्वाधिक है। शाम को वायुदाब अप्रत्याशित तौर पर सामान्य से 42 अंक अधिक हो गया और इसे देखते मंगलवार को धूल भरे तेज अंधड़ चलने और गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed