फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warning to DFO on poor progress of social forestry

Shahjahanpur News: सामाजिक वानिकी की खराब प्रगति पर डीएफओ को चेतावनी

Sat, 16 Dec 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Warning to DFO on poor progress of social forestry
ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते प्रभारी मंत्री। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग मंत्री और जिले के प्रभारी नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। सामाजिक वानिकी की खराब प्रगति पर प्रभारी मंत्री ने डीएफओ प्रखर गुप्ता से नाराजगी व्यक्त की और कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पहले प्रभारी मंत्री ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी ली। माइक्रो इरिगेशन की प्रगति के विषय में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रभारी मंत्री को बताया कि अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी इत्यादि के उत्पादन में अच्छा काम हुआ है। जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत निगम से संबंधित शिकायत मिलने पर मंत्री ने विद्युत निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। प्रभारी मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को जल की निर्बाध आपूर्ति की जाए। सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, कटरा विधायक वीर विक्रम प्रिंस, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री के प्रतिनिधि विनीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा ने पिछड़ों के उत्थान के लिए किया कार्य : कश्यप

शाहजहांपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खुदागंज की ग्राम पंचायत कपूर नगला में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से कार्य किया है। भाजपा सरकार में ओबीसी कमीशन आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्याें का निरीक्षण किया। पांच किसानों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र दिया गया। संवाद

ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते प्रभारी मंत्री। स्रोत: प्रशासन

ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते प्रभारी मंत्री। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed